Site icon Hindi Dynamite News

उत्तर प्रदेश में प्रेमियों का हालः पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर कराया गर्भपात, पीड़िता जब पहुंची पुलिस के पास तो जानिये क्या हुआ

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की कहानी है। जहां प्रेमी ने पहले प्रेमिका को जाल में फंसाया बाद में शारीरिक संबंध बनाया। फिर ठोकर मारकर बीच मझधार में छोड़ दिया। पुलिस से भी कोई मदद नही मिली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
उत्तर प्रदेश में प्रेमियों का हालः पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर कराया गर्भपात, पीड़िता जब पहुंची पुलिस के पास तो जानिये क्या हुआ

महराजगंजः श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के पीडिता की दर्द भरी कहानी है, जो शर्मशार कर देनी वाली है। पीड़िता को पहले प्रेमी ने जाल में फंसाया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बात शादी की आई, तो पीड़िता को बीच मजझार में छोड़ दिया। पीड़िता पुलिस के दरबार में पहुंची तो उससे भी मदद की दरकार रही। दरबदर भटक रही पीड़िता जब डाइनामाइट न्यूज आफिस में पहुंची। तो कुछ कहने के पहले की फफक कर रो पड़ी। 
 
दो साल पहले प्रेमी ने दिया था शादी का झांसा 
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता ने अपनी दर्द बयां की है। उसके  जीवन में दुःख की नींव उस समय पड़ी, जब दो साल पहले मोबाइल की फोन पर प्रेमी ने उसे शादी का बहना बनाकर अपने जाल में फंसाया। साथ मरने और जीने की कसमें भी खाई। मंदिर में सात फेरे लेने का भी वायदा किया। पीड़िता उसके जाल में पूरी तरह से फंसती गई। फिर मामला पीड़िता को गर्भवती तक पहुंच गई। गर्भपात की मार भी पीड़िता को सहनी पड़ी। फिर इस बात का सहारा लेकर प्रेमी ने पीड़िता के साथ सालों तक शोषण करता रहा। अंत में पीड़िता की शादी हुई नहीं, लेकिन पे्रमी ने प्रेमिका को सड़क पर दरबदर भटकने को छोड़ दिया। 

पुलिस ने भी नहीं सुनी पीड़िता की बात
पीड़िता आंखों में आंसू और मन में न्याय की आस लिए श्यामदेउरवा थाने में पहुंची। जहां पुलिस ने भी पीड़िता की बात नहीं सुनी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस सिर्फ सुलहनामा पर जोर दे रही है। जबकि आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के लिए पुलिस तैयार नही है।

Exit mobile version