
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घरानों में से एक रिलायंस समूह के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास साबित हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस टेलीकॉम यूनिट रिलायंस जियो की कमान बेटे आकाश अंबानी को सौंप दी है। आकाश अंबानी को रिलायंस जियो के बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है।
मुकेश अंबानी ने कल रिलायंस जियो के बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया। अब उनकी जगह आकाश अंबानी रिलायंस जियो का कामकाज देखेंगे। हालांकि मुकेश अंबानी अभी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे।
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि मुकेश अंबानी का इस्तीफा 27 जून को बाजार बंद होने के बाद से ही मान्य हो गया है।
Published : 28 June 2022, 6:03 PM IST
Topics : Akash Ambani Jio mukesh ambani Reliance आकाश अंबानी जिम्मेदारी दिल्ली मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज रिलांयस जियो