
नई दिल्ली: दक्षिणपूर्वी दिल्ली के तैमूर नगर में 17 वर्षीय एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गयी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान सोहेल के रूप में की गयी है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने पाया कि बारिश के कारण इलाके में जलभराव हो गया था और पानी में बिजली की तार डूबे होने के कारण किशोर को करंट लग गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
Published : 28 June 2023, 9:02 AM IST
Topics : किशोर दक्षिणपूर्वी दिल्ली नई दिल्ली नगर मौत