
चेन्नई: अन्नाद्रमुक के दोनों धड़ों के बीच आज हुए विलय के कुछ घंटे बाद तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम को के.पलानीस्वामी मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजभवन में एक सादे समारोह में राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने पनीरसेल्वम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पूर्व मुख्यमंत्री अपने पिछले वित्त विभाग में वापस आ गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पनीरसेल्वम तथा शपथ लेने वाले अन्य को बधाई दी और CM पलानीस्वामी तथा उनकी सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
इसी के साथ ही राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई। इस विलय से सबसे बड़ा झटका पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सहयोगी शशिकला को लगा, जिनका अब राजनीतिक हाशिये पर जाना तय है।
Published : 21 August 2017, 7:04 PM IST
Topics : AIADMK उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम जयललिता डिप्टी सीएम तमिलनाडु पलानीस्वामी मोदी राजनीति शपथ