
नई दिल्ली: देश के मशहूर उद्योगपति और इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया है। सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं।
पीएम मोदी ने महिला दिवस पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर खुद यह जानकारी दी है।
राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर सुधा मूर्ति ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वे फिलहाल भारत में नहीं हैं। लेकिन यह उनके लिए महिला दिवस का एक बड़ा उपहार है। देश के लिए काम करना एक नई जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।
सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्यों, मानवीय पहल और उनकी उपलब्धियों के आधार उच्च सदन के लिए शुक्रवार को मनोनीत किया गया
सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। इसके पहले उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है।
यह भी पढ़ें: यूपी से लेकर हिमाचल और कर्नाटक तक जमकर क्रॉस वोटिंग, चुनावी समीकरण बदले
सुधा मूर्ति का नाम हाल के वर्षों में कई कारणों से सुर्खियों में रहा है।
सुधा मूर्ति को उनकी सादगी के लिए जाना जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहतीं है और प्रेरक किस्से और जीवन जीने की कला के बारे में अपने विचार साझा करती रही है। उनके इस तरह के कई वीडियो वायरल हो जाते हैं।
सुधा मूर्ति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास भी हैं।
Published : 8 March 2024, 1:16 PM IST
Topics : nominated rajya sabha Sudha Murty इंफोसिस नई दिल्ली नारायण मूर्ति मनोनीत राज्य सभा सुधा मूर्ति