
महराजगंज: कल से जनपद मुख्यालय पर कोरोना को लेकर और अधिक सख्ती होगी। दुकानों की चेकिंग होगी कि किस दुकानदार ने मास्क लगाया है और किसने नहीं, यहीं नहीं दुकान के कर्मचारियों को भी मास्क लगाना अनिवार्य है।
यह निर्देश गोरखपुर के मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने सोमवार की शाम को डीएम और एसपी को दिया।
वे अचानक मुख्य चौराहे पर अपनी गाड़ी रुकवाकर पैदल दुकानों और सड़कों का निरीक्षण करने लगे। उनके पीछे अफसरों की फौज दी, अचानक अफसरों को सड़क पर देख लोग समझ नहीं पाये कि माजरा क्या है।
कमिश्नर ने तमाम निर्देश डीएम और एसपी को दिये कि हर हाल में कोरोना से बचने को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियम को पालन हो।
मास्क न लगाने पर कल से जमकर चालान काटे जायेंगे।
Published : 28 September 2020, 8:23 PM IST