इटावा में करंट की चपेट में आने से उप निरीक्षक की मौत

इटावा जिले के थाना चौविया की कर्री पुलिस चौकी पर तैनात एक उपनिरीक्षक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 July 2023, 8:20 AM IST

इटावा: इटावा जिले के थाना चौविया की कर्री पुलिस चौकी पर तैनात एक उपनिरीक्षक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार चौकी में तैनात उप निरीक्षक विजय सिंह यादव (54) बृहस्पतिवार रात्रि गश्त की ड्यूटी से अपने आवास में वापस लौटे और कूलर से बिजली के करंट की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि सुबह यादव का शव मिला।

पुलिस ने बताया कि मृतक उपनिरीक्षक का शव पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुलिस ने बताया कि बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Published : 
  • 8 July 2023, 8:20 AM IST

No related posts found.