एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों ने हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी के मिशन को अंजाम दिया

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों के एक बेड़े ने हिंद महासागर क्षेत्र में आठ घंटे तक एक रणनीतिक मिशन को अंजाम दिया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 June 2023, 9:43 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों के एक बेड़े ने हिंद महासागर क्षेत्र में आठ घंटे तक एक रणनीतिक मिशन को अंजाम दिया।

चार राफेल विमानों द्वारा कुछ दिन पहले इसी तरह का मिशन चलाया गया था।

इस मिशन से जुड़े लोगों ने बताया कि एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों ने बृहस्पतिवार को हिंद महासागर के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में उड़ान भरी और इससे लंबी दूरी के मिशन को अंजाम देने की उसकी परिचालन क्षमता प्रदर्शित हुई।

उन्होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान से जुड़े छह घंटे के मिशन को पिछले महीने हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में अंजाम दिया गया था।

आईएएफ ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र में एक और यात्रा! इस बार, आईएएफ एसयू-30 ने लगभग आठ घंटे की उड़ान एक अलग धुरी पर भरी। इस मिशन के तहत दोनों समुद्र तटों को शामिल किया गया।’’

आईएएफ ने दो मिशन को ऐसे समय अंजाम दिया है, जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।

आईएएफ ने बृहस्पतिवार और पिछले महीने के अंत में अंजाम दिये गये इन मिशन के विवरण का खुलासा नहीं किया। इस अभियान में शामिल विमानों की संख्या का पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि राफेल विमान कई शक्तिशाली हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं।

 

Published : 
  • 9 June 2023, 9:43 PM IST

No related posts found.