
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से कथित तौर पर बलात्कार करने और सौतेले बेटे के साथ कुकर्म करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
तिलवारा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि पीड़ित लड़की और लड़के की आयु क्रमश: आठ और 10 साल है।
उन्होंने कहा कि घटना पिछले सप्ताह की है जब बच्चों की मां किसी काम से बाहर गयी हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला घर लौटी तो उसने अपनी बेटी को खून से लथपथ देखा और उसे इलाज के लिए एक सरकार अस्पताल ले गयी जहां बालिका ने घटना का खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 377 ( अप्राकृतिक अपराध) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण ( पोक्सो) के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Published : 6 April 2023, 9:51 AM IST
Topics : कुकर्म जबलपुर नाबालिग बेटा बलात्कार मध्य प्रदेश सौतेली बेटी