चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से

चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 June 2017, 10:58 AM IST

लंदन: इंग्लैड में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को विश्व की नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला श्रीलंका से होगा। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीम अपना पहला मैच खेलेंगी। इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंका के साथ हुई वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 5-0 से हराया था। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा हैं।

मजबूत बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी आक्रमण के कारण साउथ अफ्रीका को खिताब का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। मुकाबले से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लग चुका है। टीम के नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज चोट के कारण पहले मुकाबले से बाहर हैं और टीम की कमान उपुल थरंगा के हाथों में होगी। इससे पहले विश्व कप 2015 के सिडनी में खेले गये क्वार्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 133 रन पर समेटकर नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

दक्षिण अफ्रीका टीम

बारिश की वजह से शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का मैच रद्द

शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफ़ी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। बारिश की वजह से 50 ओवर की बजाए मैच 46 ओवर का कर दिया गया था।

Published : 
  • 3 June 2017, 10:58 AM IST