Site icon Hindi Dynamite News

Backstroke Final: श्रीहरि ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में बनायी जगह

भारत के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन शुक्रवार (भारत में शनिवार) को पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में जगह बनायी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Backstroke Final: श्रीहरि ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में बनायी जगह

बर्मिंघम: भारत के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन शुक्रवार (भारत में शनिवार) को पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में जगह बनायी। नटराज ने 54.55 सेकंड के समय के साथ सेमीफाइनल-2 में चौथा (कुल सातवां) स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़े: Jammu & kashmir: बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, जाने ताजा अपडेट

दक्षिण अफ्रीका के 17 वर्षीय पीटर कोएट्ज़े ने 53.67 सेकंड के साथ दोनों सेमीफाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नटराज 31 जुलाई को होने वाले फाइनल में भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी का दूसरा पदक दिलाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े:  रोहित के अर्धशतक, कार्तिक की तूफानी पारी, भारत को मिली 68 रन से जीत

इससे पहले तैराकी में भारत का एकलौता राष्ट्रमंडल पदक 2010 में आया था, जब प्रशांत करमाकर ने पैरा-स्विमिंग आयोजन में कांस्य हासिल किया था। (वार्ता)

Exit mobile version