श्रीहरि नटराज राष्ट्रमंडल खेल के सेमीफाइनल में, साजन हुए बाहर, जानिये ये खास अपडेट

भारत के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बनायी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 July 2022, 6:17 PM IST

बर्मिंघम: भारत के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बनायी।

श्रीहरि 00:25.52 सेकंड के समय के साथ हीट-6 में दूसरे और कुल आठवें स्थान पर रहे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अंतिम तैराक ने 00:25.86 सेकंड का समय लिया। इससे पहले श्रीहरि 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में भी पहुंचे थे जहां वह सातवें स्थान पर रहे थे। (वार्ता) 

Published : 
  • 31 July 2022, 6:17 PM IST