समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई सेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा का कथित रूप से उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 July 2023, 10:19 AM IST

रामनाथपुरम: श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा का कथित रूप से उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने दो मशीनीकृत नौकाएं भी जब्त कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि रामनाथपुरम जिले के मंडपम के रहने वाले मछुआरे सोमवार सुबह मछलियां पकड़ने निकले थे और उन्हें देर रात कच्चाथीवु और नेदुनथीवु के बीच गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Published :  25 July 2023, 10:19 AM IST