
ओडीशाः पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए ओडीशा सरकार विश्व का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाने जा रही है।
ओडिशा के राउरकेला में देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनेगा। इस स्टेडियम में एक साथ 20 हजार लोग मैच देख सकेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। स्टेडियम का निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में होगा।
इस स्टेडियम में विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। यह स्टेडियम राउरकेला की बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कैंपस में 15 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। यह स्टेडियम 2023 हॉकी विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगा। वर्ल्ड कप हॉकी 2023 के आयोजन की मेजबानी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ को मिला है।
Published : 25 December 2020, 5:30 PM IST
Topics : Hockey Stadium Men s Hockey Worldcup Odisha ओडिशा पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप राउरकेला हॉकी स्टेडियम