
नयी दिल्ली: खेल मंत्रालय ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बुल्गारिया के बेलमेकेन में पूर्व ओलंपिक रजत पदक विजेता सेराफिम बरजाकोव की देखरेख में ऊंचाई वाले स्थल पर अभ्यास करने की मंजूरी दे दी है।
राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता फोगाट के साथ उसके फिजियो अश्विनी पाटिल भी बेलमेकेन जाएंगे। बेलमेकेन समुद्र तल से लगभग 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। (भाषा)
Published : 16 November 2022, 6:29 PM IST
Topics : अभ्यास खेल मंत्रालय नई दिल्ली बुल्गारिया बेलमेकेन भारतीय पहलवान मंजूरी विनेश फोगाट सेराफिम बरजाकोव