आईपीएल मैच के पहले खेल मंत्री ने किया ग्रीनपार्क का निरीक्षण

कानपुर में खेल मंत्री चेतन चौहान ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। 10 मई और 13 मई को ग्रीनपार्क में आईपीएल मैच होने वाले हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 May 2017, 6:53 PM IST

कानपुरः खेल मंत्री चेतन चौहान ने शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। बता दें कि ग्रीनपार्क स्टेडियम में तीन दिन बाद आईपीएल मैच होने वाले हैं। निरीक्षण के बाद खेल मंत्री ने मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मैच को लेकर ग्रीनपार्क की तैयारियां चल रही हैं।

 

ग्रीनपार्क स्टेडियम

चेतन चौहान ने बताया कि 10 मई और 13 मई को आईपीएल के मैच होंगे। इसको लेकर यूपी सरकार और यूपीसीए तैयारियों में जुटे हुए हैं। मैच के दौरान कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके तहत सिर्फ उन्हीं लोगों की एंट्री होगी जिनके पास मैच के पास और टिकट होंगे।

Published :  6 May 2017, 6:53 PM IST