SPG डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का 61 साल की उम्र में निधन, संभालते थे पीएम मोदी की सुरक्षा कमान

विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 September 2023, 2:08 PM IST

नयी दिल्ली: विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे। उन्हें 31 मई को सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया था।

सिन्हा को मार्च 2016 में एसपीजी प्रमुख नियुक्त किया गया था।

Published : 
  • 6 September 2023, 2:08 PM IST

No related posts found.