पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध, सपा छात्रसभा ने जड़ा सीएम ऑफिस पर ताला

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उन्नाव में पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के खिलाफ सपा छात्रसभा ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन कर सीएम ऑफिस पर ताला लगा दिया। राजधानी लखनऊ के अलावा इलाहाबाद और राज्य के अन्य शहरों में भी सपाईयों ने प्रदर्शन किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 August 2017, 5:32 PM IST

लखनऊ: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उन्नाव में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता भड़क उठे। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की नजरबंदी के विरोध में लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय की तालेबंदी कर डाली। कार्यकर्ताओं ने एनैक्सी गेट बंद किया और उस पर ताला जड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। राजधानी लखनऊ के अलावा इलाहाबाद और राज्य के अन्य शहरों में भी सपाईयों ने प्रदर्शन किया।

औरैया कांड समेत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उन्नाव में हिरासत में लिये जाने के खिलाफ सपा के छात्र सभा कार्यकर्ता राजधानी में भड़क उठे। उन्होंने राज्य की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध में सीएम ऑफिस पर ताला लगा दिया। हजरतगंज पुलिस एक दर्जन से अधिक छात्रों को थाने ले गई। यह प्रदर्शन छात्र नेता इंजीनियर मोनू दुबे की अगुवाई में किया गया। पुलिस ने मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। इलाहाबाद में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर गाड़ियों में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने 2 सिटी बस में की तोड़फोड़ की और चक्काजाम किया।

गिरफ्तारी से पूर्व सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय के आसपास मौजूद बसों में भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि योगी सरकार जानबूझ कर राज्य में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।

Published : 
  • 17 August 2017, 5:32 PM IST

No related posts found.