UP Election: बदायूं में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले अखिलेश यादव- भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये चल रही सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बदायूं में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 February 2022, 3:59 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये चल रही सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बदायूं में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। बदायूं के लोडा बहेड़ी में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और सत्ताधारी पार्टी पर किसानों व नौजवानों को धोखा देने का आरोप लगाया। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है। बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है। भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा देने का काम किया है। भाजपा ने किसान की खाद की बोरी से चोरी कर ली। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महंगाई को दोगुना कर दिया। भाजपा की नीतियों से हर कोई तंग और परेशान है। बाबा मुख्यमंत्री यहां आए थे, कह रहे थे कि यहां मेडिकल कॉलेज बनाया है। हमारे पत्रकार साथी जानते होंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को आगे नहीं बढ़ाया अब ये खाली कॉलेज हो गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए पहले चरण के चुनाव  में ही बीजेपी की हवा खराब हुई है।  आगे वाले चरण में हालत और खराब होने जा रही है। बदायूं का जोश और उत्साह बता रहा है कि इस बार भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। सभी की सभी सीटें सपा गठबंधन जीत रही है।

Published : 
  • 12 February 2022, 3:59 PM IST

No related posts found.