अखिलेश यादव बोले- 2019 में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में 2019 के चुनावों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 December 2017, 2:57 PM IST

लखनऊ: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में 2019 के चुनावों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि गुजरात के शहरी क्षेत्रों को छोड़ दिया जाये तो बाकी जगहों पर उसे बड़ी हार मिली है।

उन्होंने कहा कि यूपी के निकाय चुनावों में मशीनों (ईवीएम) में हर जगह भाजपा जीती है और जहां भी बैलेट पेपर से चुनाव हुए, वहां भाजपा हारी है। 

कांग्रेस के साथ 2019 के लोक सभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी इसके लिये काफी वक्त है और समय आने पर इस बारे में उचित निर्णय लिया जायेगा।

Published : 
  • 18 December 2017, 2:57 PM IST

No related posts found.