दक्षिण कोरिया: उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण विफल

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा कई मिसाइलों का परीक्षण किए जाने का दावा करते हुए कहा कि सभी परीक्षण विफल रहे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 March 2017, 10:49 AM IST

सियोल: दक्षिण कोरिया ने बुधवार को उत्तर कोरिया द्वारा कई मिसाइलों का परीक्षण किए जाने का दावा करते हुए कहा कि सभी परीक्षण विफल रहे। दक्षिण कोरिया ने सेना के हवाले से बताया कि दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका इस मुद्दे को लेकर सजग हैं।

यह भी पढ़ें: नीदरलैंड्स में प्रधानमंत्री मार्क रट की उदार दक्षिणपंथी पार्टी जीती

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बयान उत्तर कोरिया द्वारा अपने पूर्वी तट पर स्थित वोनसान से सुबह करीब सात बजे कई मिसाइलों का परीक्षण करने की खबरों के बाद आया है।(आईएएनएस)

 

Published :  22 March 2017, 10:49 AM IST