
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर महिला के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां एक 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और उसे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (South-East Delhi) के सराय काले खां में सड़क किनारे फेक दिया। पीड़िता को खून से लतपथ हालत में थी। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
युवती की स्थिति नाजुक
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक नौसेना अधिकारी ने सराय काले खां इलाके में महिला को देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर (AIIMS Trauma Center) ले गई। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ किसी दूसरे स्थान पर दुष्कर्म किया गया और उसके बाद आरोपी उसे सराय काले खां इलाके में फेंक कर भाग गए। युवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नौकरी की तलाश में आई थी दिल्ली
पुलिस छानबीन में पता चला कि नर्सिंग कोर्स (Nursing Course) करने के बाद युवती करीब एक साल पहले ओडिशा से दिल्ली नौकरी की तलाश में आई थी। उसने दिल्ली आने के बारे में अपने परिजनों को भी नहीं बताया था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों के बारे में सुराग लग सके।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 12 October 2024, 5:11 PM IST
Topics : AIIMS Trauma Center Brutality Embarrassed Delhi Nursing Course Odisha rape Sarai Kale Khan South East Delhi