Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने श्रीनगर में डल झील में तैरते उद्यानों का किया दौरा

जम्मू-कश्मीर की निजी यात्रा पर आईं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को श्रीनगर में डल झील में प्रसिद्ध तैरते उद्यानों का दौरा किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 August 2023, 5:24 PM IST

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर की निजी यात्रा पर आईं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को श्रीनगर में डल झील में प्रसिद्ध तैरते उद्यानों का दौरा किया। 

अधिकारियों बताया कि सोनिया दिन निकलने के साथ ही शिकारा (एक प्रकार की नाव) में सवार होकर तैरते उद्यानों पर पहुंचीं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लद्दाख की अपनी आठ दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी भी इस समय कश्मीर में हैं। उन्होंने भी शनिवार को तैरते उद्यानों का दौरा किया था।

सोनिया ने बाद में डल झील के किनारे स्थित निशात और शालीमार मुगल गार्डन का दौरा किया।

Published :  27 August 2023, 5:24 PM IST