
सोनभद्र: कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडवा निवासी राजेश यादव (20) वर्ष ने रात्रि में अपने ही घर में बडेर से साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश का शव फंदे से लटकता मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार युवक की शादी चार माह पहले ही हुई थी। परिजनों ने पत्नी से फोन पर कहासुनी को लेकर आत्महत्या करने की बात कही है।
प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता ने बताया कि पति-पत्नी की आपसी लड़ाई में फांसी लगाने की बात कही जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पूरा मामला स्पष्ट हो जायेगा।
वहीं ग्रामीणों की माने तो चार माह पूर्व ही राजेश की शादी हुई थी जो सोमवार को अपनी पत्नी को ससुराल लेने गया था। विदाई नहीं होने से क्षुब्ध राजेश ने घर आकर रात्री में अपने कमरे मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Published : 26 June 2024, 5:39 PM IST
Topics : Amid dispute Sonbhadra wife आत्महत्या ग्राम पंचायत कुडवा पोस्टमॉर्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनभद्र