सोनौली: नेपाल सीमा पर नशे के कारोबारियों का बोलबाला

भारत-नेपाल के सरहदी क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार के तीन आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क होगी। पुलिस ने इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 September 2020, 2:56 PM IST

सोनौली (महराजगंज): नशे के अवैध कारोबार करने के मामले में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के तीन लोगों की अवैध संपत्तियों को जब्त किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस  के मुताबिक सरहदी क्षेत्र के सोनौली कोतवाली अंतर्गत हबीब खान निवासी गौतम बुद्ध नगर, समरेंद्र, दिनेश लोधी निवासी कैलाश नगर द्वारा अवैध रूप से अर्जित किए गए संपत्तियों को जप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।

इस संबंध में सोनौली कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि तीनों को नोटिस भेजा गया है।

Published :  26 September 2020, 2:56 PM IST