Site icon Hindi Dynamite News

सोनाक्षी सिन्हा: ‘नच बलिए’ को जज करना अलग अनुभव होगा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगी। गायन रियलिटी शो के बाद अब वह नृत्य आधारित रियलिटी शो 'नच बलिए' की निर्णायक होंगी।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
सोनाक्षी सिन्हा: ‘नच बलिए’ को जज करना अलग अनुभव होगा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगी। गायन रियलिटी शो के बाद अब वह नृत्य आधारित रियलिटी शो 'नच बलिए' की निर्णायक होंगी। उन्होंने कहा कि यह एक अलग अनुभव होगा।

सोनाक्षी ने मंगलवार को कहा, "मैंने बच्चों को गायन आधारित रियलिटी शो में जज किया है। यहां यह मेरे और प्रतिभागियों के लिए एक अलग अनुभव होगा। मैं पहली बार नृत्य आधारित रियलिटी शो जज करने जा रही हूं।"

फिल्म 'अकीरा' स्टार ने कहा, "मैं नृत्य कर रहे जोड़ों के बीच कैसी तालमेल है, वे कैसे नृत्य कर रहे हैं, यह देखूंगी।"

 सोनाक्षी सिन्हा का नया एल्बम

सोनाक्षी ने कहा कि वह अपनी आगामी फिल्म 'नूर' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "'नूर' मेरे लिए बहुत ही खास फिल्म है।"

फिल्म के निर्देशक सनहिल सिप्पी हैं। 'नूर' में सोनाक्षी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पाकिस्तानी लेखिका सबा इम्तियाज के उपन्यास 'कराची, यू आर किलिंग मी!' पर आधारित है।   फिल्म दुनियाभर में 21 अप्रैल को रिलीज होगी।  (आईएएनएस)

Exit mobile version