समुद्री डाकुओं ने हथियारों के बल पर भारतीय जहाज को किया किडनैप

सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने भारत के कॉमर्शियल जहाज को अगवा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमालिया के पूर्व एंटी पायरेसी ऑफिसर ने बताया कि डाकुओं ने ये अपहरण सोमालिया के समुद्री तट से किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 April 2017, 3:33 PM IST

सोमालिया: एक भारतीय कार्गो जहाज का सोमालिया के लुटरों ने अपहरण कर लिया है। दुबई से यमन के अल मुकुल्ला पोर्ट पर जा रहे इस कार्गो जहाज का नाम अल कौशर है। यह जहाज गुजरात में कच्छ के मांडवी का है और इसमें सवार सभी 11 क्रू मेम्बर्स भी मांडवी के रहने वाले हैं। यह जहाज गुजरात से माल लेकर दुबई होते हुए यमन जा रहा था।

फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार शनिवार देर सोमालियाई लुटरों ने हथियारों के बल पर जहाज को किडनैप कर लिया और उसे सोमालिया के ओबीया पोर्ट ले गए हैं। जहाज के कैप्टन ने सैटेलाइट फोन से जहाज मालिक को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक सभी क्रू सदस्य सुरक्षि‍त हैं और लुटेरों ने दुबई की कार्गो कंपनी से फिरौती की रकम मांगी है। इस खबर के मिलने के बाद आईबी और कोस्टगॉर्ड के अधिकारी समुद्र में हो रही हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। विदेश मंत्रालय को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। जहाज को छुड़ाने की कोशिश भी शुरू हो गई है।

Published : 
  • 3 April 2017, 3:33 PM IST

No related posts found.