
बरगदवा (महराजगंज): बरगदवा पुलिस ने बुधवार की शाम एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
तस्करी में प्रयुक्त इस अभियुक्त की डिस्कवर मोटर साइकिल भी जब्त की है।
यह रहा पूरा मामला
पुलिस ने गश्त के दौरान एक तस्कर अमरनाथ पुत्र सीतई निवासी मंगलापुर टोला मोहनापुर थाना बरगदवा को गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान इसके पास से 90 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की गई।
इस अभियुक्त की मोटरसाइकिल डिस्कवर नंबर यूपी 56 ए 6095 को भी जब्त कर लिया गया है।
Published : 26 June 2024, 6:13 PM IST