
अमरावती: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की जमानत याचिका 15 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।
फिलहाल, नायडू इस मामले में 28 नवंबर तक अस्थायी जमानत पर हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस बीच, आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने अमरावती भूमि घोटाले को फिर से खोलने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिसमें नायडू और वरिष्ठ तेदेपा नेता पी. नारायण को आरोपी बनाया गया है।
उच्च न्यायालय ने अमरावती भूमि घोटाला मामले की सुनवाई 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।
Published : 11 November 2023, 1:02 PM IST
Topics : bail plea Chandrababu Naidu Skill Development Corporation case अदालत कौशल विकास निगम मामला चंद्रबाबू नायडू जमानत अर्जी