Site icon Hindi Dynamite News

Sitaram Yechury: जानिये सीताराम येचुरी के बारे में पांच बड़ी बाते

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। येचुरी ने अबसे थोड़ी देर पहले दिल्ली एम्स में अंतिम सांसें ली। जानिये उनके बारे में पांच बड़ी बाते
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Sitaram Yechury: जानिये सीताराम येचुरी के बारे में पांच बड़ी बाते

नई दिल्ली: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPM) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitamram Yechury) का निधन (Passes Away) हो गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक येचुरी ने अबसे थोड़ी देर पहले दिल्ली एम्स में अंतिम सांसें ली। 

येचुरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनको तेज बुखार आने के बाद 19 अगस्त को AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानिये सीताराम येचुरी के बारे में पांच बड़ी बाते 

1) सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 

2) आपातकाल में जेएनयू में रहते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह लगातार तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 

3) 1984 में उनको सीपीआई एम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। 2015 में उनको पार्टी का महासचिव चुना गया।  

4) वह 2016 में राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

5) येचुरी 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने सदन में कई मुद़्दे उठाए। वामपंथी नेताओं के तौर पर उनकी अलग पहचान है। वह हमेशा वामपंथी विचारधारा को लेकर आवाज उठाते रहे। 

Exit mobile version