मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान हुई धक्का-मुक्की में गायक सोनू निगम के सहयोगी घायल

मुंबई में सोमवार रात एक कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुई कथित धक्का-मुक्की में बॉलीवुड गायक का एक सहयोगी घायल हो गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 February 2023, 11:09 AM IST

मुंबई: मुंबई में सोमवार रात एक कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुई कथित धक्का-मुक्की में बॉलीवुड गायक का एक सहयोगी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे हुई जब निगम एक संगीत समारोह में भाग लेने के लिए उपनगरीय चेंबूर में थे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते समय, प्रशंसकों के एक समूह ने गायक के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो निगम के दो सहयोगियों ने हस्तक्षेप किया।

अधिकारी ने बताया कि प्रशंसकों ने निगम के दोनों सहयोगियों के साथ मारपीट की जिससे उनमें से एक को मामूली चोट आई।

इस घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

Published :  21 February 2023, 11:09 AM IST