सिद्धार्थनगर: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र सड़क हादसे का शिकार, दो की दर्दनाक मौत

यूपी बोर्ड की परीक्षा में द्वितीय पाली की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 February 2023, 8:21 PM IST

सिद्धार्थनगर: भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव के निवासी कासिफ नाम का युवक गुरुवार को इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा देने जा रहा था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे के पास दो बाईकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें छात्र कासिफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं बयारा गांव निवासी युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बेवा लाया गया।

छात्र की हालत को गंभीर देखते हुए बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया। बस्ती ले जाते समय रास्ते में ही दूसरे छात्र की भी मौत हो गई।

Published : 
  • 16 February 2023, 8:21 PM IST

No related posts found.