
सिद्धार्थनगर: जिले में लकड़ी माफिया कितने शातिर है की आप इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते है की 8 हरे आम के पेड़ कटवाने की परमिट बनवाई और 12 पेड़ कटवा लिए गए।
मामला है गोल्हौरा थाना क्षेत्र के डढ़वा पांडेय गांव के उत्तर तरफ बाग आम के हरे भरे पेड़ काट दिए गए है।
जिम्मेदारों ने की कार्यवाही
जब इसकी जानकारी वन विभाग के जिम्मेदारों तक पहुंची तो चार आम पेड़ पर वन विभाग ने जुर्माना लगाया है।
इटवा रेंजर अवधेश गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया की सूचना मिली थी मौके पर पहुंच कर परमिट से अधिक पेड़ काटे जाने का जुर्माना लगाया गया है
Published : 26 February 2023, 3:07 PM IST
Topics : Cut कार्यवाही परमिट पेड़ लकड़ी माफिया वन विभाग शातिर सिद्धार्थनगर