
आजमगढ़: यहां के भवरनाथ मंदिर के पास ठंड में ठिठुरते लोगों के बीच श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट द्वाराआज 300 कंबलों का वितरण किया गया। इस काम में उनके साथ वहां के ग्राम प्रधान भी साथ दे रहे थे। खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट हमेशा समाज के जरूरतमंदों के लिए कार्य करता है। यह ट्रस्ट मुख्य रूप से प्याऊ व सामूहिक विवाह इत्यादि कार्यक्रम करता है।
श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट ने पूर्वांचल में भव्य मंदिर त्रिदेव मंदिर के निर्माण का भी बीड़ा उठाया है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान ट्रस्ट के सदस्य विष्णु रुगटा ने बताया कि अगर प्रशासन पूर्ण रुप से सहयोग करें वे लोग अगले वर्ष सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन भी करेंगे।
संस्था के भोलानाथ जालान ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही असली पुण्य है। इस अवसर पर अशोक शर्मा, डब्ल्यु सिंह, विजय खेतान, अशोक रूंगटा, प्रदीप विष्णु, गुलाब, तथा संस्था के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहें।
Published : 27 December 2017, 3:28 PM IST
Topics : आजमगढ़ कंबल खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट भवरनाथ मंदिर यूपी वितरन