
नई दिल्ली: कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बेहतरीन प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया है। ब्राम्पटन में रविवार को खेले गए मुकाबले में अफरीदी ने ब्रॉम्पटन वुल्व्ज के लिए केवल 40 गेंदों पर नाबाद 81 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को एडमंटन रॉयल्स के खिलाफ 27 रन की जीत दिला दी।
यह भी पढ़ें: BWF: सिंधू ने हासिल की पांचवी रैंकिंग, साइना आठवें स्थान पर बरकरार
इस मैच के दौरान अफरीदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वो इस समय काफी चर्चा में बने हुए हैं। साथी बल्लेबाज वहाब रियाज के साथ उनकी बातचीत की ये मजेदार फुटेज इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है। बल्लेबाजी के दौरान अफरीदी ने शॉट लगाया और सिंगल के लिए दौड़ गए। लेकिन वहाब रियाज ने अफरीदी से दूसरा रन दौड़ने के लिए अफरीदी से पूछा। जिस पर अफरीदी ने ऐसा जवाब दिया जो वारयल हो गया।
— Liton Das (@BattingAtDubai) July 29, 2019
वहाब ने पूछा, 'लाला दूसरा लेना है', इसके जवाब में शाहिद अफरीदी बोले, 'पागल है, बॉलिंग कौन करेगा।' इन दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि शाहिद अफरीदी को तूफानी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
Published : 1 August 2019, 2:20 PM IST
Topics : Canada Pakistan Shahid Afridi sports wahabriyaz कनाडा ग्लोबल टी 20 लीग पाकिस्तान वहाब रियाज शाहिद अफरीदी