
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से ‘सेवा सप्ताह’ अभियान का शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें: अमित शाह ने दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
5 साल से प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 'सेवा सप्ताह' मनाती है।
हमारे प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन देश की सेवा और गरीबों के लिए काम करने के लिए समर्पित रहा है।
इसलिए यह उचित है कि हम उनके जन्मदिन के सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं: श्री अमित शाह #SevaSaptah pic.twitter.com/D5lpqB8fzl
— BJP (@BJP4India) September 14, 2019
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर सेवा सप्ताह मना रही है। अमित शाह और जगत प्रसाद नड्डा सुबह आठ बजे एम्स पहुंचे और सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया।
मैं देशवासियों से अपील करता हूँ कि 14 से 20 सितंबर 2019 तक चलने वाले इस ‘सेवा सप्ताह’ में 'स्वच्छता ही सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं और इस अभियान में भागीदार बने।
और अपने सेवा कार्यों को #SevaSaptah के साथ साझा करें। pic.twitter.com/hxN4CifPgm
— Amit Shah (@AmitShah) September 14, 2019
इस मौके पर दोनों ने एम्स के वार्डों में घूमकर वहां भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम जाना।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़- मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का जीवन गरीबों, किसानों व वंचितों की सेवा में समर्पित है।
भाजपा मोदी जी के जन्म सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनायेगी।
आज दिल्ली के AIIMS में भर्ती बच्चों से भेंट कर उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना के साथ #SevaSaptah का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/5paYmaieMz
— Amit Shah (@AmitShah) September 14, 2019
अमित शाह ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा और गरीबों के लिए समर्पित कर दिया इसलिए यह उचित समय है कि हम उनके जन्म दिन का सप्ताह ‘सेवा सप्ताह’ के रुप में मनायें। देश भर में भाजपा कार्यकर्ता इसका शुभारंभ करेंगे।” नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 69 वर्ष के हो जाएंगे। (वार्ता)
Published : 14 September 2019, 11:03 AM IST