Weather Alert: यूपी समेत देश भर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, आज भी अलर्ट जारी, जानिये कब दस्तक देगा मानसून

उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर शहर भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से जूझ रहे हैं। जनजीवन संकट में है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये कब दस्तक देगा मानसून

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 June 2024, 11:28 AM IST

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। आसमान से बरस रही गर्मी और तपिश भरी हवाओं ने जन-जीवन को संकट में डाल दिया है। आधा से अधिक भारत हीटवेव की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में आज के लिए भी तेज गर्मी, लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों का तापमान सामान्य से 9 डिग्री अधिक है। 

यूपी समेत समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का सबसे अधिक संकट देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत कई राज्य लू की चपेट में है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाडी राज्यों में भी भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उच्च हिमालय में स्थित नुब्रा जैसे क्षेत्र का तापमान 17 जून को 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही पेयजल संकट की गहराती समस्य ने दिल्ली वालों को नये संकट में डाल दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है।

हालांकि, मध्य और पूर्वी भारत अगले तीन दिनों तक उच्च तापमान से जूझता रहेगा और उसके बाद कुछ क्षेत्रों में राहत मिलने की उम्मीद है।

मानसून की दस्तक

मौसम विभाग ने आज यानी 18 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। उसके बाद 19 जून से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 19 और 20 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों की उम्मीदें अब मानसून पर टिकी है। 

Published : 
  • 18 June 2024, 11:28 AM IST

No related posts found.