
लेक्सिंगटनः अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 116वीं रैंकिंग की खिलाड़ी शेल्बी रोजर्स ने ‘टॉप सीड ओपन’ टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में शनिवार को 1-6, 6-4, 7-6 (5) से हरा दिया है।
दो घंटे सात मिनट चले इस मुकाबले में रोजर्स ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अपने करियर में तीसरी बार किसी टॉप 10 खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की। रोजर्स का 2016 में रियो के बाद से यह पहला डब्लूटीए सेमीफाइनल है।
यह भी पढ़ें: बड़ी बहन वीनस विलियम्स को हरा कर सेरेना ने की जीत हासिल
सेरेना ने इस हार के बाद कहा, “यह देखकर अच्छा लगा। मैं अभी भी काफी बेहतर खेल सकती हूं।” 23 बार की ग्रैंड स्लेम विजेता सेरेना 31 अगस्त से शुरू होने वाले वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन की तैयारियों के मद्देनजर इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रही थीं।
Published : 15 August 2020, 6:45 PM IST