
नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती हुई लग रही है। सत्येंद्र जैन को सीबीआई की विशेष अदालत से भी शनिवार को कोई राहत नहीं मिली।
Special CBI court dismisses the bail application of Delhi Health Minister Satyendar Jain
— Dynamite News (@DynamiteNews_) June 18, 2022
राजधानी दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ED की टीम ने गिरफ्तार किया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2017 में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस के सिलसिले में जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था। जैन 13 दिनों तक ईडी की रिमांड में रहे। इसके बाद अदालत ने 13 जून को उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया था। जैन अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
Published : 18 June 2022, 12:22 PM IST
Topics : Delhi Health Minister Satyendar Jain Special CBI Court खारिज जमानत याचिका दिल्ली मनी लॉन्ड्रिंग केस सत्येंद्र जैन सीबीआई विशेष अदालत स्वास्थ्य मंत्री