मंत्री बनने के बाद पहली बार कानपुर पहुंचे सतीश महाना

योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना गुरुवार को पहली बार कानपुर नगर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 March 2017, 6:44 PM IST

कानपुर: योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना गुरुवार को अपने शहर कानपुर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकी कानपुर पहुंचने से पहले उन्हे कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ गया। दरअसल लखनऊ-कानपुर फ्लाई ओवर के पास भीषण जाम लगा होने के कारण महाना की गाड़ी बीच में ही फंस गई।

करीब दो घंटे तक महाना अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ जाम में जूझते रहे। कहीं रास्ता नहीं दिखाई दिया तो पैदल चलकर समर्थकों से मिलना उन्होंने मुनासिब समझा। कई किलोमीटर पैदल ‘परेड’ करने से पसीना-पसीना हुए महाना गर्मजोशी के साथ अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। गंगा पुल के बाद सतीश महाना का स्वागत जाजमऊ, हरजिंदर नगर चौराहे के बाद उनके लाल बंगला स्थित आवास तक हुआ।

“विकास के पथ पर आगे ले जाना है”
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ये जनता का प्यार और विश्वास ही है। जिसके कारण बीजेपी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब रही। महाना ने जनता को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि माताओं और बहनों का सम्मान हो, इसके साथ ही  भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को जड़ से खत्म किया जाए। सतीश महाना ने कहा की बीजेपी उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का काम करेगी।

मंत्रालय के बारे में क्या कहा मंत्री जी ने..
सतीश महाना ने कहा की जो जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे सौंपी है उसे मैं जिम्मेदारी के साथ निभाउंगा। महाना ने कहा कि उद्योग मंत्रालय दशकों बाद किसी मंत्री को दिया गया है। पहले ये मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास ही रहती थी। केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री जी ने मुझ पर विश्वास करके ये बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि दिन रात काम करके जनता की अपेक्षाओं के ऊपर खरा उतरकर पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसे पूरा करुंगा।

Published : 
  • 23 March 2017, 6:44 PM IST

No related posts found.