
संत कबीर नगर: जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के NH 28 स्थित रैना पेपर मिल (Raina Paper Mill) के गोदाम में बुधवार को भीषण आग (Fire broke out) लग गई, जिससे गोदाम ((Warehouse) में रखे पेपर के बंडल जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची आधा दर्जन फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की गाड़ी आग बुझाने में जुटी गई। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा तफरी का मच गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसा संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र (Khalilabad police station) के NH 28 पर स्थित रैना पेपर मिल (Raina Paper Mill) का है।
जानकारी के अनुसार रैना पेपर मिल के गोदाम में भीषण आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका।
एएसपी और एडीएम मौके पर पहुंचे
इस पर गोरखपुर और बरेली से करीब 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी और एडीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का पता किया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 18 September 2024, 7:08 PM IST
Topics : Fire breaks out Paper Mill Sant Kabir Nagar Warehouse आग गोदाम पुलिस पेपर मिल फायर ब्रिगेड संत कबीर नगर