
धनघटा: (संत कबीर नगरछ धनघटा थाना क्षेत्र गौरा पार में शनिवार को खेत में खड़ी गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई। लगभग 15 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसान भी झुलस गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बहरहाल किसान के सामने बड़ा संकट आ कढ़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की घटना पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड और लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। एक किसान भी आग बुझाते समय झुलस गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गौरा पार में किसान गन्ने की खेती करते हैं। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे रणजीत सिंह, ज्ञान बहादुर सिंह, राजेश सिंह तथा अवधेश सिंह का लगभग 15 बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाते समय सीताराम सिंह गंभीर रूप से झुलस गए।
गन्ने की खेत से उठ रही लौ को देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े तथा घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। दमकल कर्मियों व आम जनता के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक किसानों का काफी नुकसान हो चुका था।
Published : 16 December 2023, 5:33 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गन्ने के खेत फसल भीषण आग राख संत कबीर नगर