WFI President: भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह बने कुश्ती संघ के अध्यक्ष, जानिये उनके बारे में

संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ (WFI) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी माने जाते हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 December 2023, 4:10 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना अध्यक्ष मिल गया है। संजय सिंह को कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बहद करीबी माने जाते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कुश्ती संघ के चुनाव में उपाध्य पद पर हार का सामना करना पड़ा। 

अध्यक्ष पद की रेस में संजय सिंह के अलावा दूसरी कैंडिडेट अनीता सिंह थीं। अनीता सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृजभूषण के खिलाफ गवाह भी हैं। वे इकलौती महिला उम्मीदवार थीं लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। 

बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के इस्तीफे के बाद से कुश्ती संघ का अध्यक्ष पद रिक्त था और कुछ समय के लिये चुनावों पर रोक लगी थी। अदालत के आदेश पर चुनाव का रास्ता साफ हुआ।

नये अध्यक्ष संजय सिंह को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेहद करीबी माना जाता है। 

संजय सिंह उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा रहा वर्तमान में संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

Published : 
  • 21 December 2023, 4:10 PM IST

No related posts found.