
महराजगंज: आज पूरे देश में गांधी जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर महाराजगंज जिला परिषद में सपा कार्यकर्ताओं ने भी बापू को श्रंदाजलि दी।
गांधी जयंती मानने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे का मौन व्रत रख भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार में होने वाले अत्याचार,पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ जमकर गुस्सा देखा गया।
वहीं सपाईयों ने उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर में हुए गैंगरेप कांड को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा है।
Published : 2 October 2020, 1:20 PM IST