Site icon Hindi Dynamite News

यमुना यादव की पुण्यतिथि पर महराजगंज पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शुक्रवार को महराजगंज जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना यादव की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
यमुना यादव की पुण्यतिथि पर महराजगंज पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर बोला हमला

महराजगंज: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना यादव की याद में सदर तहसील स्थित उनके गाँव रम्हौली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुँचे, यहाँ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पटेल ने सबसे पहले यमुना यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सपा कार्यकर्तओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा की सारी रणनीतियां फेल हो गयी हैं। जो भी वायदा भाजपा ने जनता से किया वह पूरा नही किया। 

नरेश उत्तम ने आगे कहा कि जनता में भाजपा को लेकर भारी आक्रोश है जिसका नतीजा हुआ कि बीजेपी को फूलपुर, नूरपुर और कैराना लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को अब इसी का नतीजा 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला। 

कार्यक्रम का दृश्य

समारोह में पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश यादव, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष/पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, सपा नेता सतपाल यादव, व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष शैल जायसवाल, गोरखपुर सपा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष पनियरा लल्ला यादव, ब्लॉक प्रमुख फरेंदा रामप्रकाश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, भाई रामलाल यादव, जितेन्द्र यादव, राहुल मिश्रा, विन्द्रेश कन्नौजिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी समसुद्दीन, अमीर खान, नसीम अहमद खान सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे। 

Exit mobile version