अब सलमान खान का दिल आया शादी-शुदा प्रियंका चोपड़ा पर..

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की ख्वाहिश है कि प्रियंका चोपड़ा उनकी फिल्म भारत का प्रमोशन करें। डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 May 2019, 3:49 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की ख्वाहिश है कि प्रियंका चोपड़ा उनकी फिल्म भारत का प्रमोशन करें।

सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैन्स ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में सलमान खान के ऑपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।

हालांकि पहले लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन ऐन टाइम पर उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।

‘भारत’ के प्रमोशन के दौरान सलमान कई बार फिल्म छोड़ने के कारण प्रियंका की आलोचना कर चुके हैं। सलमान ने अब कहा है कि प्रियंका कम से कम ‘भारत’ को प्रमोट तो कर ही सकती हैं।

सलमान ने कहा कि प्रियंका अभी फिल्म में नहीं हैं लेकिन उन्हें इसकी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी।

उल्लेखनीय है कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

यह फिल्म ईद के मौके पर पांच जून को रिलीज होगी। (वार्ता) 

Published : 
  • 26 May 2019, 3:49 PM IST

No related posts found.