
गुरूग्राम: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शुक्रवार को निधन हो गया। साधना गुप्ता "फेफड़े में संक्रमण" के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थी, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांसे ली।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय नेता जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी की मृत्यु , अत्यंत दुःखद।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 9, 2022
साधना गुप्ता मूल रूप से यूपी के इटावा के बिधुना तहसील की रहनेवाली थी। साधना गुप्ता 1988 में सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं, जिसके बाद मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता की शादी हुई।
मुलायम सिंह यादव से साधना गुप्ता का एक बेटा प्रतीक यादव है।
Published : 9 July 2022, 3:55 PM IST
Topics : mulayam singh yadav Sadhna Gupta Samajwadi Party leader निधन नेता पत्नी मुलायम सिंह यादव यूपी समाजवादी पार्टी साधना गुप्ता