झारखंड में संघ नेता की गोली मार कर हत्य

झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के दूमा गांव के निकट अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख सह ग्राम रक्षा दल के सदस्य की गोली मार हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 July 2023, 9:13 PM IST

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के दूमा गांव के निकट अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख सह ग्राम रक्षा दल के सदस्य की गोली मार हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि संघ नेता शंकर प्रसाद (55) का शव बुधवार सुबह उनके गांव से कुछ दूर स्थित एक कब्रिस्तान से बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रसाद को छह गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि उनकी हत्या मंगलवार देर रात की गयी ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है ।

प्रसाद के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

 

Published :  12 July 2023, 9:13 PM IST