आरएसपी ने 10 करोड़ टन कच्चे इस्पात के उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ‘स्टील मेल्टिंग शॉप’ (इस्पात गलाने की इकाई) ने 10 करोड़ टन कच्चे इस्पात उत्पादन का लक्ष्य पार कर लिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 March 2023, 4:36 PM IST

राउरकेला: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ‘स्टील मेल्टिंग शॉप’ (इस्पात गलाने की इकाई) ने 10 करोड़ टन कच्चे इस्पात उत्पादन का लक्ष्य पार कर लिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आरएसपी के प्रभारी निदेशक अतनु भौमिक ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां का दौरा किया और इस उपलब्धि के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

इस्पात संयंत्र की ओर से जारी विज्ञप्ति में भौमिक के हवाले से कहा गया, ‘‘स्टील मेल्टिंग शॉप के कर्मचारियों, अन्य संबद्ध इकाइयों के प्रयास से यह संभव हो सका।’’

Published :  30 March 2023, 4:36 PM IST