
नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन भेजा है। ईडी की अर्जी पर ये समन भेजा गया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने को कहा है।
शराब घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन भेजा है। ईडी की अर्जी पर ये समन भेजा गया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने को कहा है।
यह भी पढें: अरविंद केजरीवाल जल्द हो सकते गिरफ्तार
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इससे पहले ईडी सीएम केजरीवाल को आठ समन भेज चुकी है। इन समन को केजरीवाल गैरकानूनी बताते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ये समन गैरकानूनी हैं लेकिन फिर भी वह ईडी के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी है। केजरीवाल ने कहा था कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सवालों के जवाब देंगे।
Published : 7 March 2024, 10:40 AM IST
Topics : arvind kejriwal Delhi Rouse Avenue court summon अरविंद केजरीवाल ईडी दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट समन